{"_id":"62c875dfb1caa615fc27a26e","slug":"hathras-women-jammed-the-overbridge-in-protest-against-the-problem-of-waterlogging-hathras-news-ali2956374199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जलभराव की समस्या के विरोध में महिलाओं ने लगाया ओवरब्रिज पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जलभराव की समस्या के विरोध में महिलाओं ने लगाया ओवरब्रिज पर जाम
विज्ञापन
हाथरस : जलभराव के विरोध में शहर के तालाब ओवरब्रिज पर जाम लगातीं मोहल्ला श्रीनगर की महिलाएं। संवा?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कई इलाकों में काफी जलभराव है और गंदगी व्याप्त है। यहां के लोग इसकी वजह से काफी परेशान हैं। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला श्रीनगर की महिलाएं गंदगी और जलभराव से परेशान होकर नगर पालिका पहुंचीं, लेकिन जब यहां इन महिलाओं को कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो इन महिलाओं ने कुछ देर के लिए तालाब ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। हालांकि थोड़ी देर में ही पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया।
शहर के कई इलाके गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें जलेसर रोड, करबला रोड, मोहल्ला श्रीनगर, लाला का नगला और नाई का नगला आदि शामिल हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से यहां जलभराव है। शुक्रवार को मोहल्ला श्रीनगर के लोग जलभराव की समस्या को लेकर पहले नगर पालिका पहुंचे, लेकिन वहां जब कोई जिम्मेदार अधिकारी उन्हें नहीं मिला तो मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका के बाहर तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया।
जाम से कुछ देर के लिए आवागमन रुक गया। महिलाओं का कहना था कि वह कई बार जलभराव को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। जाम की जानकारी मिलने पर कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट गौरव सक्सेना वहां पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। संवाद