फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women involved in molestation controversy, accused of molestation

हाथरस: नाली साफ करने के विवाद में भिडीं महिलाएं, छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Women involved in molestation controversy, accused of molestation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस क्षेत्र के गांव संगीला में नाली साफ करने को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसे लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि मामला केवल मारपीट का था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
गांव संगीला निवासी एक महिला नाली साफ कर कर रही थी। इस बीच वहां पर एक महिला आई और नाली से कूड़ा निकालने की बात को लेकर विरोध किया, इस बात को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई। यह बात उनके परिवार के पुरुषों तक पहुंची तो उनमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट के साथ साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। इस मामले की जांच पुलिस ने की तो मामला केवल मारपीट का ही निकला। इस मामले में पुलिस ने शेरा व निजाम को गिरफ्तार किया और फिर उन दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed