फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women created ruckus at Kotwali in protest against arrest

हाथरस : गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने कोतवाली पर किया हंगामा

Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Women created ruckus at Kotwali in protest against arrest
हाथरस : गिरफ्तारी के विरोध में कोतवाली पर हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पर हुए पथराव व तोड़फोड़ के आरोपी को गिरफ्तार करना पुलिस को भारी पड़ गया। रविवार की सुबह युवाओं व महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि पुलिस युवक को बेवजह पकड़ कर ले गई है। महिलाओं ने आरोपी को ले जाने वाली गाड़ी का घेराव कर दिया। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को जैसे-तैसे समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया।
दरअसल, 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान एक युवक को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस हिरासत में पिटाई से मरने की झूठी अफवाह फैल गई। इस पर भीड़ ने कोतवाली पर पथराव एवं तोड़फोड़ किया। इसी मुकदमे में नामित आरोपी सुखदेव उर्फ धांशू पुत्र चरन सिंह को शनिवार की रात चेकिंग के दौरान कोतवाल मनोज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। रात में युवक के गिरफ्तार होने की सूचना पर रविवार की सुबह ही किसान यूनियन की टोपी पहने कुछ युवक कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद कोतवाली पर काफी संख्या में महिलाएं आ धमकी और युवक की गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा करने लगी ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को ही गांव थरौरा में किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की एक बैठक हुई थी। इसमें पुलिस द्वारा युवकों की गिरफ्तारी का विरोध किया गया था। रविवार की सुबह महिलाओं ने आरोपी को ले जाने वाली पुलिस गाड़ी को रोक लिया। पुलिस ने बात बिगड़ती देख आरोपी को गाड़ी से उतार लिया और महिलाओं को समझाया। कोतवाल ने युवकों को वह लिस्ट दिखाई जिसमें उक्त युवक नामजद था। जिसके बाद युवक तो शांत हो गए लेकिन, महिलाएं हंगामा करतीं रहीं। काफी देर तक समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर न्यायालय गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed