फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman raped by giving lift in car

हाथरस : कार में लिफ्ट देकर महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 27 Aug 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman raped by giving lift in car
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला ने डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि इन युवकों ने उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला आठ जुलाई को शाम चार बजे अपनी लड़की को अलीगढ़ से दवा दिलवा कर वापस आ रही थी। रास्ते उसे कार के साथ अंशुल पुंढीर पुत्र अखिलेश पुंढीर मिला। उसने महिला को कार में बिठा लिया। कुछ देर बाद सुनील कुमार पुत्र सुखवीर भी कार में आकर बैठ गया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

बेहोश होने के बाद सुनील ने उसके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। उसके बाद गाड़ी से उतार कर चले गए। दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाल ने बताया कि वीडियो में सुनील दुष्कर्म करते नजर आ रहा है। अंशुल की लिप्तता का मामला विवेचना में आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि इस महिला के पति ने कुछ दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed