फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman raped by entering house, case filed on 11

हाथरस: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, 11 पर मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Aug 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman raped by entering house, case filed on 11
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में नौ नामजदों सहित दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने नौ नामजदों सहित दो अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया है कि 27 जुलाई 2020 की सुबह करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। तभी जगदीश, जयशवीर उर्फ डल्ला, सुभाष, किशनलाल, लालाराम, सतीश, संजय, दीपक उर्फ पीपा, भूपसिंह और दो अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और घर में घुस गए। महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि जयशवीर उर्फ डल्ला, संजय व दीपक ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसकी बेइज्जती की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि इनके खिलाफ मोहल्ले में कोई भी आवाज नहीं उठाता है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। डॉक्टरी मुआयना भी कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला कोर्ट पहुंची और अब कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 452, 323, 376-डी, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed