{"_id":"5fc28e0c8ebc3e9bd646f865","slug":"hathras-woman-injured-after-entering-home-sikandhra-rahu-news-ali2498457180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर में घुसकर महिला को फरसा प्रहार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर में घुसकर महिला को फरसा प्रहार किया घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र की बाजीदपुर चौकी क्षेत्र के गांव लक्ष्मिपुर निवासी महिला के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बचाने आई एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी महिला कमलेश पत्नी छोटेलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कि 25 नवंबर को गांव के ही पंकज पुत्र मुरारीलाल की भैंस ने उसकी भूसे की बुर्जी तोड़ दी। इसकी शिकायत जब वह उनके घर करने गई तो वे चुपचाप अपने घर में घुस गए। कुछ देर बाद पंकज, वीरेंद्र पुत्र होशियार सिंह, राहुल पुत्र वीरेंद्र सिंह, चरन सिंह पुत्र होशियार सिंह हाथों में फरसा और लाठी-डंडे लेकर आए।
यह लोग घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। इन सभी ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया और जमीन पर गिराकर कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर पड़ोसी महिला मोहरश्री पत्नी श्रीनिवास, सत्यवीर पुत्र पुत्र श्रीनिवास बचाने आए तो इन लोगों ने फरसा प्रहार कर उन्हें भी घायल कर दिया। मारपीट में मोहरश्री के पांव की हड्डी टूट गई। उसका पति नौकरी पर बाहर रहता है। ये लोग उसको धमकियां दे रहे हैं, जिससे वह दहशत में है।