{"_id":"6186bc60f92ad0084153c92c","slug":"hathras-woman-dies-after-falling-from-bike-hathras-news-ali277538145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाई दूज के दिन अलीगढ़ रोड पर बरसै के निकट एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वहीं, चंदपा के निकट बाइक को बचाने के चक्कर में एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इसमें पपीते लदे थे। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी कई लोग घायल हो गए।
मथुरा के बल्देव निवासी कमलेश (50) पत्नी भगवान सिंह भाईदूज पर अलीगढ़ गई थी। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जब अलीगढ़ से वापस आ रही थी तो अलीगढ़ रोड पर बरसै के निकट वह बाइक से गिर गई। उन्हें आनन-फानन उपचार के लिए उनका बेटा जिला अस्पताल लाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इधर, इगलास रोड पर एक बाइक की चपेट में आकर साबिर निवासाी नगला बुधू थाना हाथरस गेट घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं चंदपा के निकट आगरा रोड पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इसमें पपीते लदे थे। आनन-फानन पुलिस व अन्य राहगीरों ने इसमें दबे लोगों को बाहर निकाला। एक घायल किशन निवासी खेरिया मोड आगरा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। संवाद