{"_id":"63937c061b5fd50085307850","slug":"hathras-woman-burnt-to-death-under-suspicious-circumstances-hathras-news-ali3065980155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हुई मौत
विज्ञापन
हाथरस : मधु का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर में देविका रहती हैं। वह शिक्षामित्र हैं। तीन दिन पहले देविका के पास उनकी छोटी बहन 40 वर्षीय मधु पत्नी विनोद कुमार निवासी खानपुर जवाहर पार्क देवली रोड नई दिल्ली आई थीं। शुक्रवार को देविका स्कूल में पढ़ाने गई थीं और मधु का एक भाई खेत पर गया था। मधु तब घर पर ही थीं।
इस दौरान उसके कुछ परिजनों ने जब आग की लपटें उठती देखीं तो आग बुझाई, लेकिन तब तक मधु की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां छानबीन की। जांच-पड़ताल में पुलिस ने यह भी पाया कि मधु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। दिल्ली से उनके पति भी आ गए। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है। संवाद