फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman beats husband with stick, referred in critical condition

हाथरस : महिला ने पति को डंडे से पीटा, गंभीर हालत में रेफर

Sat, 27 Aug 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman beats husband with stick, referred in critical condition
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे एक महिला ने अपने पति पर डंडे से हमला बोल दिया। महिला ने पति के नाजुक अंग को डंडा मारकर घायल कर दिया और सिर फोड़ दिया। घायल पति को सीएची लाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए पति को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस महिला और उसकी बेटी को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ कर रही थी।
40 वर्षीय इस महिला का अपने पति पर आरोप है कि वह उसे डर दिखाकर अन्य लोगों को लाकर गलत काम करा रहा था। उसकी बेटी जवान है और स्कूल जाती है। लोग लड़की पर फब्तियां कसते थे। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की दोपहर को जब बेटी स्कूल से लौटी तो पति दोबारा गलत काम की कहने लगा। यह बात उसे अत्यंत नागवार गुजरी और उसने डंडे से पति को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमले में पति का नाजुक अंग और सिर घायल हो गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉल्ेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला को एक व्यक्ति के साथ उसके पति ने पकड़ लिया था। पति ने जब उससे भला-बुरा कहा तो उसने डंडे से हमला कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई और महिला को कोतवाली ले आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने दर्ज कराई पौत्र वधू व नातिनी के खिलाफ रिपोर्ट
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पति की पिटाई के मामले पीड़ित की दादी ने पौत्र वधू व नातिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में वृद्धा ने कहा है कि उनके नाती को पौत्र वधू और नातिनी ने शनिवार की दोपहर धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे घायल अवस्था में चारपाई पर कपड़े डालकर छिपा दिया। पुत्र पढ़ने जा रहा था। तभी उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ बेहोश पड़े थे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने नामजद मां, बेटी को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed