{"_id":"60e1f1b38ebc3ec3081439a8","slug":"hathras-without-electrification-four-people-were-caught-running-here-with-electricity-hathras-news-ali2672693140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिना विद्युतीकरण के चार लोगों के यहां बिजली चलते हुए पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिना विद्युतीकरण के चार लोगों के यहां बिजली चलते हुए पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की ग्रीन वैली कॉलोनी में केबल खींचकर चोरी की बिजली जला रहे चार लोगों को पकड़ा गया है। अधिशासी अभियंता ने छापेमारी कर चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ संबधित बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
बता दें कि शहर के ग्रीन वैली कॉलोनी में अभी विद्युतीकरण नहीं हुआ है। रविवार को अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा बिना अधीनस्थों को बताए ग्रीन वैली कॉलोनी पहुंचे। वहां चर मकानों के लोग दूर- दूर से केबल खींचकर बिजली जला रहे थे।
एक्सईएन सुभाष चंद्रा ने मौके पर एसडीओ व लाइन स्टॉफ को बुलाकर केबलों को जब्त कर लिया। इन बिजली चोरों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसे बिजली चोरों में खलबली मची रही।