{"_id":"620952748708b9043715bc7a","slug":"hathras-withheld-salary-of-27-absent-polling-personnel-of-14-departments-hathras-news-ali2851058133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 14 विभागों के 27 गैरहाजिर मतदान कार्मिकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 14 विभागों के 27 गैरहाजिर मतदान कार्मिकों का रोका वेतन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में तीसरे दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने 14 विभागों के 27 गैरहाजिर कार्मिकों के फरवरी के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। वहीं, प्रेक्षक ने भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ने ईवीएम व मतदान प्रक्रिया के बारे में पीठासीन तथा मतदान कार्मिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, 63 सामान्य मास्टर ट्रेनर तथा 38 ईवीएम मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान से पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान संपन्न होने के बाद आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
पीठासीन एवं मतदान कार्मिकों को मतदान दिवस पर पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट की तैनाती, मतदान के लिए ईवीएम तैयार कर सील करने, पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल के बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराने के अलावा मतदान से संबंधित अन्य जरूरी प्रक्रिया एवं अभिलेखाें को भरने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान गैरहाजिर रहने पर 27 कार्मिकों के वेतन रोकने के निर्देश पीडी ने दिए। संवाद