फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Withdraw cash from the post office if there is pressure of crowd in banks

हाथरस: बैंकों में भीड़ का दबाब तो डाकघर से निकालें नकदी 17-02-14

Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Withdraw cash from the post office if there is pressure of crowd in banks
हाथरस: डीएम से मुलाकात करते एसएसपी डाक विभाग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इन दिनों जिलेभर की बैंकों में केंद्र सरकार द्वारा खातों में ट्रांसफर की गई धनराशि की निकासी के लिए बैंकों में भीड़ लगी हुई है। यदि लाभार्थी भीड़ में जाना नहीं चाहता है तो वह शहर किसी भी नजदीक डाकघर से राशि निकाल सकता है। खास बात यह है कि उसके खाते से आधार लिंक होना चाहिए। इस सिलसिले में मंगलवार को डाक विभाग के एसएसपी ने डीएम से मुलाकात की।
वर्तमान में जिले में करीब 143 बैंक शाखाओं के अलावा 96 एटीएम हैं, जो कि लोगों के हिसाब से कम हैं। इस कारण बैंकों में नकदी निकासी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। लोगों को नकदी पाने के लिए काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

यदि उपभोक्ता का आधार खाते से लिंक है तो वह नजदीक डाकघर से राशि निकाल सकता है। इससे उन्हें काफी राहत भी मिलेगी। जिन लोगों का पोस्टल बैंक मेें खाता है वह घर बैठे दस हजार रुपये की नकदी पोस्टमैन की मदद से पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed