फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: With the end of the captive, shops opened from morning

हाथरस : बंदी खत्म होने के साथ सुबह से खुलीं दुकानें

Mon, 23 Aug 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: With the end of the captive, shops opened from morning
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के चलते महीनों से चल रही दो दिन की बाजार बंदी को प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले खत्म कर दिया है। लिहाजा रविवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सुबह से ही दुकानें खुलीं। मिठाई, कपड़ा और गिफ्ट गैलरी आदि स्थानों से लोगों ने जरूरत के अनुसार सामान की खरीदारी की। कई महीने बाद रविवार को बाजार खुलने से लोगों ने छुट्टी में अपने कामों को निपटाया। आने वाले दिनों में जन्माष्टमी पर्व भी रविवार को है। लिहाजा बंदी खत्म होने के बाद कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार व शनिवार को सरकार द्वारा बंदी का फैसला लिया गया था। उसके बाद संक्रमण की चेन टूटी तो भी रविवार की बंदी यथावत जारी रही। अब रक्षाबंधन पर्व से पहले कारोबारियों व आमजन को राहत देने के लिए सरकार ने रविवार की बंदी को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, कमला बाजार, बैनीगंज आदि बाजारों में सुबह सुबह ग्राहक पहुंचे। ग्राहकों ने मिठाई, कपड़ा, ज्वैलरी और अन्य सामान की खरीदारी की। शाम को भी बाजारों में खासी भीड़ रही। बाजार खुलने से आमजन व कारोबारी दोनों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed