फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wishing Holi with color and color

हाथरस : रंग-गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं

Sun, 28 Mar 2021 10:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wishing Holi with color and color
हाथरस : जेसीआई ग्रेटर के होली मिलन समारोह में नाचतीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में रविवार को होली के मौके पर कई जगह होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आगरा रोड स्थित शिविर कार्यालय राधाकृष्ण कृपा पर साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी वाणीपुत्रों का सम्मान किया गया। जमकर नृत्य किया गया। आशुकवि अनिल बौहरे, दीपक रफी, मीरा दीक्षित, बृजमोहन शर्मा ने कविताओं के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, रामवती देवी, नारायण प्रसाद पिप्पल, आकाश पौरुष, संतोष उपाध्याय, सत्यम वशिष्ठ, प्रवीण शर्मा, भुवनेश शर्मा, कपिल नरुला, विष्णु कुमार, संजय कप्तान आदि थे। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंडस द्वारा मथुरा रोड स्थित सुंदरबाग में होली मिलन समारोह मनाया गया। पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. एसके राजू व अरुण जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। लठ्ठमार होली खेली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, हरीश खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, प्रवीण अग्रवाल, संजय गर्ग, सुनील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शैलेंद्र माथुर, पवन अग्रवाल, प्रेम वार्ष्णेय, मुकेश बंसल आदि थे। जेसीआई हाथरस ग्रेटर द्वारा एक फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके संजय गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, नितिन बागला, सुमित बंसल, यश मित्तल, सौरभ, मदन अग्रवाल, अनुज बंसल आदि थे। गोपाल वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह मनाया गया। नीलम बंसल, नीतू, कविता, मधु, ज्योति, मीना, सुधा, पूजा, गौरी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed