{"_id":"5dfe67b28ebc3e880833931c","slug":"hathras-winter-s-cold-continues-dense-fog-prevails-in-the-morning-hathras-news-ali2220498157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सर्दी का सितम जारी, सुबह छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सर्दी का सितम जारी, सुबह छाया रहा घना कोहरा
विज्ञापन
हाथरस में घने कोहरे के बीच दिन में लाइट जलाकर निकलते वाहन।
- फोटो : HATHRAS
घने कोहरे से ट्रैफिक की चाल पड़ी सुस्त
शीतलहर के प्रकोप से कांप रहा जनजीवन
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने किए तरह-तरह के जतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को सुबह को घना कोहरा छाया रहा। वाहन रेंग-रेंग कर चले। शीतलहर से बचने के लोगों ने तरह-तरह के जतन भी किए। शीतलहर से शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया।
शनिवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। सुबह तक घटना कोहरा भी छाया रहा। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर लाइट जलाकर रेंगते दिखे। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप देरी से निकली और थोड़ी देर बाद ही फिर बादल छा गए। सर्दी के सितम के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए।
सरकारी दफ्तरों में भी लोगों की मौजूदगी काफी कम रही। शाम को फिर से चली सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। सर्दी से बचने के लिए लोग अलावा, हीटर ब्लोअर का सहारा लेते हुए नजर आए। शाम ढलने के बाद बाजारों में सर्दी के चलते सन्नाटा दिखा। लोग मजबूरी में ही जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकले।