{"_id":"627958ed7b14657ad06e66a9","slug":"hathras-will-tighten-the-screws-on-10-thousand-consumers-involved-in-theft-of-electricity-in-the-city-hathras-news-ali2911586148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में बिजली चोरी में लिप्त 10 हजार उपभोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में बिजली चोरी में लिप्त 10 हजार उपभोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में वर्तमान में 34 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के साथ ही बिजली चोरी के आंकड़े को सिंगल डिजिट में लाने की कोशिश शुरू हो गई है। अधिक बिजली चोरी वाले इलाकों में रहने वाले 10 हजार बिजली चोरों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा जल्द आर्म्ड केबल डाली जाएगी। छापामार अभियान को और तेज किया जाएगा। आर्म्ड केबल डालने का काम रिवेंप स्कीम में होगा।
अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में यह जिला टॉप टेन की सूची में शामिल है। लगातार कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा। इस कारण विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा आर्म्ड बंच कंडक्टर केबल डाली जाएगी। सबसे पहले यह केबल उन इलाकों में डाली जाएगी, जहां बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। संवाद
इन इलाकों में हो रही बिजली चोरी
हाथरस। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बीते दिनों विभाग ने एनर्जी ऑडिट कराया था। अब तक सबस्टेशन बार एनर्जी का ऑडिट होता था, लेकिन इस बार पावर कारपोरेशन मुख्यालय के निर्देश पर फीडर वार एनर्जी ऑडिट हुआ है। इसके तहत शहर के नवीपुर कलां, कोटा बिजलीघर, लाला का नगला, नाई का नगला, श्रीनगर, रमनपुर, मधुगढ़ी, नगला भोजा, नगला टीका, सिद्धार्थ नगर, बालापट्टी, खोंड़ा हजारी, किला खाई आदि इलाके शामिल किए गए हैं। इन इलाकों में आर्म्ड केबल डाली जाएंगी। संवाद