फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras will receive many development gifts in the new year.

Hathras News: नए साल में हाथरस की झोली में गिरेंगी विकास की कई सौगात

Thu, 04 Dec 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 04 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras will receive many development gifts in the new year.
वर्ष 2026 में जिले को विकास की कई सौगातें मिलेंगी। परिवहन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, न्यायिक ढांचे और रेल सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में नई परियोजनाओं की शुरुआत और कई अधूरी योजनाओं के पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होने की संभावना है। कई उपकेंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का नवीनीकरण होने की उम्मीद है तो कई नए उपकरण व मशीन भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं। नए साल में जिले में चिकित्सकों के खाली पदों पर तैनाती होने की उम्मीद भी की जा रही है।
विज्ञापन


परिवहन क्षेत्र में मिलेंगी कई सुविधाएं

ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर स्थापित होने से परिवहन विभाग में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार आएंगे। इससे भारी और वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस जांच मशीन से होगी, जिससे समय की बचत होगी और मानवीय त्रुटियों में कमी आएगी। अगले साल मथुरा-कासगंज रेल खंड के दोहरीकरण के कार्य से यात्रियों को तेज, सुगम और निर्बाध रेल सेवा मिलेगी। दोहरी लाइन तैयार होने से ट्रेनों के समयबद्ध संचालन में सुधार होगा और व्यस्त रूट पर नई ट्रेनों के संचालन की भी संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



कई सड़कों व पुलिया का होगा निर्माण

अगले साल में जिले की कई महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार, चौड़ीकरण, नई पुलिया के निर्माण और ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुधार का काम भी प्रशासन की प्राथमिकता सूची में है। करीब 200 करोड़ रुपये से सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला कारागार का भवन पूर्ण होगा

जिले में नए जिला कारागार भवन का निर्माण वर्ष 2026 में पूरा होने की उम्मीद है, जिससे जिले के कैदियों को अलीगढ़ जिला कारागार भेजने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। लंबे समय से प्रतीक्षित जिला न्यायालय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत भी इसी वर्ष होने की संभावनाओं में शामिल है। भूमि चयन, स्वीकृति और बजट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन निर्माण जल्द शुरू होगा।


जीएसटी दफ्तर के भवन का हो सकता है निर्माण शुरू
राज्य जीएसटी के कार्यालय के नए भवन के निर्माण का रास्ता भी नए साल में साफ होने की उम्मीद है। इस दफ्तर के लिए जमीन का चिह्नांकर कर लिया गया है। यह जमीन विभाग को हस्तांतरित होनी है, जिसके बाद शासन से भवन निर्माण के लिए बजट दिया जाएगा। माना जा रहा है कि वर्ष 2026 में विभाग के भवन के निर्माण की शुरुआत हो सकती है।

मेडिकल कॉलेज का काम हो सकता है शुरू

नए साल में जिले में मेडिकल कॉलेज की नींव रखी जा सकती है। गौरतलब है कि इस साल कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी थी। पीपीपी मॉडल पर यहां मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने सासनी स्थित पराग डेयरी की भूमि का प्रस्ताव भेजा है। पराग डेयरी की 6.675 हेक्टेयर भूमि को सशुल्क हस्तांतरित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। दुग्ध विकास विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग को यह भूमि स्थानांतरित की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड के अस्पताल के भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर का संचालन भी शुरू हो सकता है। जिला अस्पताल के नए उन्नतशील ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का संचालन भी नए साल में शुरू हो जाएगा। पहले यहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू होंगे। इसके बाद सर्जन की तैनाती होते ही अन्य ऑपरेशन भी संभव होंगे। लगभग पांच करोड़ से यहां की ड्रेनेज व्यवस्था, किचन व लांड्री आदि व्यवस्थाएं सुचारू होंगी।






बनेंगी सड़कें, मिलेगा स्वच्छ पेयजल
नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार के बाद सर्वे का काम चल रहा है, जो कि नए साल में पूरा हो जाएगा। सर्वे का काम पूरा होते ही यहां स्वच्छ पेयजल के लिए राज्य पेयजल सेक्टर योजना के तहत पेयजल की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। शहर की 113 सड़कों का नवीनीकरण होगा, जिन पर 17.03 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 6.96 करोड़ रुपये से प्रकाश व्यवस्था भी सुधरेगी। शहर में पेयजल के लिए 3.27 करोड़ रुपये से 400 हैंडपंप लगाए जाएंगे। साथ ही 24.74 लाख रुपये से तीन आरओ प्लांट स्थापित किए जाएंगे।



कई परियोजनाओं और योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। नए साल में जिले में विकास, परिवहन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिनसे आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
-अतुल वत्स, डीएम हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed