{"_id":"61915b50019617423a32ddac","slug":"hathras-will-make-people-aware-against-child-sexual-abuse-hathras-news-ali2781509110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाल यौन शोषण के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाल यौन शोषण के खिलाफ लोगों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बच्चों एवं किशोरों के यौन शोषण को रोकने के लिए ‘राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 14 से 20 नवंबर तक प्रदेश के साथ-साथ जिले में ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि बाल यौन शोषण के मुद्दे पर लोगों को संवेदनशील बनाने के साथ ही बच्चों के लिए और सुरक्षित माहौल देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी चतुर सिंह ने बताया कि ‘बाल सुरक्षा सप्ताह’ में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर द्वारा साथिया समूह के साथ तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर चार्ट, जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित कर इससे संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्हें जागरूक बनाने के साथ-साथ प्रोत्साहित करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों व किशोरों को प्रमाणपत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक के दो इंटर कॉलेजों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य काउंसलर / फेमिली प्लानिंग काउंसलर भी जागरुकता अभियान चलाएंगे। उपकेन्द्र स्तर पर ‘किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस’ एवं ’किशोर मित्रता क्लब’ की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद