फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: will get rid of the problem of salt water, will build bathhouses

हाथरस : खारे पानी की समस्या से निजात दिलाएंगे, बरातघरों का निर्माण कराएंगे

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: will get rid of the problem of salt water, will build bathhouses
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौगांव विकास खंड सादाबाद की तीन बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार है। इस ग्राम पंचायत की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और भाजपा नेता चौ. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू गौरी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी का कहना है कि वह ग्राम पंचायत की जनता को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाएंगी और बरातघरों का निर्माण कराएंगी, जिससे लोगों की यह दोनों पुरानी समस्याएं दूर हो सकें। इसके अलावा गांव में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। वह नौ गांव ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।
ग्राम प्रधान गौरी चौधरी का कहना है कि ग्राम पंचायत नौगांव की प्रमुख समस्या खारे पानी की है। इस कारण ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्हें काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नौगांव ग्राम पंचायत जल समूह योजना की बंद पड़ी पानी की टंकी को फिर से चालू कराया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को मीठा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

दूसरी समस्या है कि पंचायत क्षेत्र में 12 वीं तक की शिक्षा के लिए कोई भी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नही है। इलाज के लिए कोई व्यवस्था न होने के चलते ग्रामीणों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि नौगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए भी वह प्रयास करेंगे। प्रधान ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित रूप से सफाई कार्य कराए जाएंगे और जहां-जहां गंदगी के ढेर लगे हैं, वहां अभियान चलाकर गंदगी को पूरी तरह से साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांव, ढकरई, नगला घनी व नगला चौधरी में बरातघरों को निर्माण कराया जाएगा तथा ग्राम पंचायत की जिन जमीनों, पोखरों आदि पर जो अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटवाकर कब्जामुक्त कराया जाएगा। नौगांव में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित नियुक्ति के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो नई पानी की टंकियां बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस पंचायत में नौगांव, नगला बाग, नगला कलू, नगला सरूपा, नगला ठाडा, नगला घनी, टीकैत, गढ़ी हर्रूप, ढकरई, नगला कला, नगला चौधरी, नगला हीरा, नगला हरिया, नगला कुशल, नगला नत्थू, नगला रोज, नगला रद्दू, नगला सख्त सिंह, नगला पचौरी गांव आते हैं।
खासियत
-15 हजार से अधिक है ग्राम पंचायत की आबादी
-गांव में वोटरों की संख्या करीब साढे़ नौ हजार है।
-नौगांव में दो राष्टीयकृत बैंकों की शाखाएं हैं।
-एक वित्तपोषित इंटर कॉलेज, एक प्राइवेट सीबीएसई बोर्ड इंटर कॉलेज, 24 प्राइमरी स्कूल, सात जूनियर हाईस्कूल हैं।
-साधन सहकारी समिति, राजकीय पशु औषधालय भी है।
समस्याएं
-ग्राम पंचायत में खारे पानी की विशेष समस्या है।
-ग्राम पंचायत में जल समूह योजना की पानी की टंकी बंद पड़ी हुई है।
-कुछ मार्ग खस्ताहाल हैं, कुछ नालियां भी टूटी हुई हैं।
इंटर पास हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान गौरी चौधरी इंटमीडिएट पास हैं। वह गृहणी हैं और पहली बार उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा है। इनके ससुर भाजपा के जिला मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed