{"_id":"5ffb3bbe8ebc3e31ca3eae18","slug":"hathras-wife-hatched-conspiracy-to-murder-husband-three-arrested-along-with-wife-hathras-news-ali253387781","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-04 में चौकीदार की हत्या का खुलासा करते हुए एसपी विनीत जायसवाल
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई में हुई अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी महाराज सिंह उर्फ छोटेलाल पुत्र खेम सिंह की हत्या का पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा कर दिया है। तीन जनवरी को गांव के निकट खेत में युवक का शव मिला था। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों सहित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एसपी ने खुलासा किया।
रविवार की दोपहर को एसपी विनीत जायसवाल ने अपने दफ्तर में बताया कि ग्राम बस्तोई में खेत की मेड़ के किनारे पर तीन जनवरी को एक लावारिस शव मिला था। इसकी शिनाख्त महाराज सिंह उर्फ छोटेलाल पुत्र खेम सिंह निवासी कनकपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। मृतक के परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की, जिसमें यह बात निकलकर आई कि मृतक की पत्नी के संबंध अरविंद कुमार पुत्र बैनीराम निवासी गांगरौल थाना विजयगढ़ अलीगढ़ के साथ थे। इसकी भनक मृतक को लग गई थी। अरविंद रुहेलखंड डिपो में रोडवेज बस चलाता था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर आ गया। इस बीच मृतक की पत्नी ने उससे कहा कि पति आए-दिन मारपीट करता है। उसे हमारे संबंधों के बारे में पता चल चुका है। अब इसे रास्ते से हटाना होगा।
मृतक की पत्नी सुधा कुमारी ने अरविंद कुमार के साथ छोटेलाल की हत्या का षड्यंत्र बनाया। इसके तहत घटना वाली रात को करीब दस बजे अरविंद व उसका दोस्त दलवीर उर्फ बाबू पुत्र रामबाबू निवासी नगला ढक मजरा गांगरौल बस्तोई के निकट खेतों की रखवाली कर रहे छोटेलाल के पास पहुंचे। उससे बातचीत की। पास में ही से रेलवे लाइन गुजर रही है। जैसे ही वहां से एक ट्रेन गुजरी तो दलवीर व अरविंद ने छोटेलाल की गला दबाकर हत्या कर दी और इसकी सूचना फोन पर सुधा कुमारी को भी दी। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हत्या वाले दिन प्रयोग की गई बाइक, दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ मृदुल कुमार सिंह, एसआई हरीशचंद्र, सत्यभान सिंह, एचसी भीमसेन, योगेंद्र सिंह, राहुल कुमार शामिल थे।