फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Why is the entire market given four cameras and three guards

हाथरस: चार कैमरे व तीन गार्ड के हवाले पूरी मंडी ऐसा क्यों

Wed, 12 Feb 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Why is the entire market given four cameras and three guards
हाथरस: मंडी समिति कई दुकानों में चोरी के बाद प्रदर्शन के करते आढ़तिया। - फोटो : HATHRAS
चार कैमरे, तीन गार्ड के हवाले पूरा मंडी परिसर
विज्ञापन

आठ में से चार कैमरे खराब, चर्चाओं के साथ घूम रही शक की सुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड कृषि उत्पादन मंडी समिति मेें सुरक्षा को लेकर मंडी प्रशासन ने कभी विचार नहीं किया। इस कारण मंडी परिसर की सुरक्षा चार कैमरों व तीन सुरक्षा गार्डों के हवाले हैं। आठ कैमरों में से चार कैमरे खराब है। चोरी की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। शक की सुई तेजी के साथ घूम रही है।
उल्लेखनीय कि हाथरस मंडी समिति में करीब 400 दुकानें हैं। सब्जी मंडी के अलावा अलग-अलग ब्लॉकों में दुकानें बनी हुई हैं। दुकानों की संख्या और अलग-अलग ब्लॉक के हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। मंडी प्रशासन ने बीते दिनों करीब 90 हजार रुपये की लागत से अलग-अलग स्थानों पर आठ कैमरे लगवाए थे, जिसमें वर्तमान में चार कैमरे खराब पड़े हैं। चार कैमरे भी मंडी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि मंडी में पुलिस की चौकी भी है। इसके बाद पांच दुकानों से ताला टूटना बहुत बड़ी बात है। रात्रि में तैनात तीन गार्ड भी चोरी की घटना के बाद शक के घेरे में आ रहे हैं। पुलिस द्वारा इन गार्डों से पूछताछ की जाएगी, क्योंकि मंडी प्रशासन ने गार्डों से पूछताछ करने की मांग की है, ताकि इस घटना का खुलासा हो सके । मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते कैमरे चल नहीं पाते हैं। आए-दिन बंदर तार काट देते हैं। चार कैमरे चालू है और चार खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती समिति ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस सब्जी मंडी आढ़ती समिति के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव यशपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इन लाइटों को सही कराने की मांग की गई है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मंडी समिति में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या बंद रहती हैं। इस कारण अंधेरा रहता है। इस कारण परिसर में अराजक तत्वों का उत्पाद रहता है। इससे कोई अनहोनी भी हो सकती है। पिछले गेट रात में न तो गार्ड की तैनाती है न हीं लाइट की व्यवस्था है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या को दूर करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शैलेंद्र पचौरी, कुलदीप चौधरी, टिंकू चौधरी, अनिल कुमार, पंकज यादव, मुरारी यादव, मनोज उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed