{"_id":"5e4838f88ebc3ee61e69b83d","slug":"hathras-when-i-saw-my-husband-with-his-girlfriend-the-wife-became-angry-there-was-uproar-hathras-news-ali226793351","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पति को प्रेमिका संग देखा तो भड़की पत्नी, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पति को प्रेमिका संग देखा तो भड़की पत्नी, हुआ हंगामा
विज्ञापन
पति को प्रेमिका संग देखा तो भड़की पत्नी, हुआ हंगामा
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला मार्ग का मामला
ननद के साथ मिलकर पति व उसकी प्रेमिका को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पति को प्रेमिका संग देख पत्नी का पारा चढ़ गया और फिर उसने अपनी ननद के साथ मिलकर पति व उसकी प्रेमिका को खूब धुना। बागला मार्ग पर हंगामा होते देख लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस के आने से पहले ही सब यहां से चले गए।
एक के एक मोहल्ला निवासी महिला को सूचना मिली कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ बागला मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर वह अपनी ननद को साथ लेकर आ गई और फिर उसने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। बागला मार्ग पर हंगामा होने लगा। देखते ही देखते पति के साथ महिला व उसकी ननद मारपीट करने लगीं। लोगों भीड़ लग गई।
यह देख प्रेमिका वहां से चुपके से खिसक गई। मारपीट हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले की महिला, उसका पति व ननद वहां से चले गए। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।