फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wheat and straw burnt to ashes by fire

हाथरस : आग से गेहूं और भूसा जलकर राख

Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wheat and straw burnt to ashes by fire
हाथरस : आग बुझाने की कोशिश करता युवक। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ क्षेत्र में अग्निकांड भी बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में लगातार कहीं न कहीं आग लगने की खबरें आ रही हैं। सोमवार को क्षेत्र के गांव एदलपुर में अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में आग लग गई, जिससे करीब छह बीघा फसल का भूसा और तीन बीघा फसल का गेहूं जलकर राख हो गया। किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

किसान ऊदल सिंह पुत्र रामचरण ने गेहूं की पैदावार की थी। फसल कटने के बाद खेत में ही रखी हुई थी। कुछ फसल का गेहूं निकाल लिया गया था। इसका भूसा खेत में रखा हुआ था। सोमवार को अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। इससे करीब छह बीघा फसल का भुस और तीन बीघा फसल का गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। ग्रामीणों ने दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed