फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: What is the fault of these innocent people

हाथरस: इन मासूमों का आखिर क्या कसूर...

Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: What is the fault of these innocent people
हाथरस: स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों की देखभाल करतीं प्रवासी महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टेंट तंबू में मां अपने बच्चों को घर पहुंचने का दिलासा दे रही थी। उधर बच्चों के पिता अपने बच्चों को घर तक पहुंचाने के लिए पूछताछ केंद्र से लेकर अफसरों तक चक्कर लगाकर जानकारी जुटा रहे थे। ऐसा नजारा मथुरा रोड स्थित खेल स्टेडियम में देखने को मिला। यहां राजस्थान पहुंचे प्रवासी मजदूर अपने अपने जिलों में जाने के लिए बेताब दिखे। खाने का पैकेट लोकर बच्चों की भूख मिटाने की कोशिश भी जारी थी। मां अपने आंचल में बच्चों को संभालने में जुटी हुई थी।
दोपहर के 12 बजे थे, धूप अपने पूरे चरम थी। सर पर तपती धूप की गर्मी में इन टेंटों में मां अपने बच्चों धूप की गर्मी में राहत देने की कोशिश में जुटी हुई थी। अफसर अपने अपने प्रयासों में जुटे हुए दिख रहे थे। ग्राउंड में बसों को खड़ा करा दिया गया था। लोग अपने अपने क्षेत्रों के लिए रवाना होने वाली बसों की ओर निगाहें लगाए हुए बैठे थे।
विज्ञापन

इन दृश्यों ने हर एक के अंदर तमाम तरीके के सवाल खड़े कर दिए। वहीं अब यहां जिला प्रशासन इन प्रवासी मजदूरों को अपने अपने घरों को भेजने में जुटा हुआ है। वहीं अब इन लोगों को फिर से काम तलाशने के साथ साथ नए सिरे से जिंदगी को शुरू करने को लेकर तमाम सवाल खड़े हुए हैं। कुछ प्रवासी मजदूरों ने बताया कि अब सबसे पहले घर पहुंचने की जल्दी है, ताकि हम अपने बिखरे हुए परिवारों को जोड़ सके। उसके बाद ही आगे की सोची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed