{"_id":"616dd68148796468ec2912f3","slug":"hathras-weather-turned-cold-after-rain-people-upset-due-to-waterlogging-hathras-news-ali276059189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश के बाद सर्द हुआ मौसम, जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश के बाद सर्द हुआ मौसम, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन
आगरा रोड स्टेट बैंक कॉलोनी की गली में जलभराव। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
रविवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम सर्द हो गया है। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हुए हैं। इस कारण लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा।
बीते कई दिनों से मौसम करवट ले रहा है। रविवार की सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार देर रात तक रुक रुक कर बारिश होती रही। तापमान 31 डिग्री से 25 डिग्री सेल्यियस पर पहुंच गया। इस कारण मौसम सर्द हो गया है। लोगों के एसी, पंखा आदि बंद हो गए हैं।
बारिश के कारण शहर के लाला का नगला, तरफरा रोड, कर्बला रोड, रमनपुर, आवास विकास, रमनपुर, नवीपुर कला, सिद्धार्थनगर आदि इलाकों के अलावा सरकारी कार्यालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग निकल भी रहे वह छाता, बरसाती आदि पहनकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
अचानक बारिश से लोगों का कामकाज प्रभावित हो गया। शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, मुरसान, चंदपा, महौ, नगला, रति आदि सबस्टेशनों से निकलने वाली फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। लोगों को बिजली कटौती का समाना करना पड़ा।