फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras weather alert Light rain and storm

हाथरस: आज हल्की बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी, किसानों को सतर्क रहने के निर्देश

Sat, 31 Oct 2026 12:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 31 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Hathras weather alert Light rain and storm
मौसम विभाग का अलर्ट - फोटो : X / @Indiametdept

विस्तार

हाथरस जिले में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्तूबर को मध्यम से घने बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। 
विज्ञापन


हवा की गति 0 से 8 किमी प्रति घंटा और हवा में अधिकतम नमी (आर्द्रता) 66% से 94% तक रहने की उम्मीद है। जिन किसानों की धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है, वे कटाई का कार्य तत्काल टाल दें। जो फसल पहले ही काटी जा चुकी है, उसे सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर पहुंचाएं या तिरपाल से अच्छी तरह ढंक दें, ताकि दाने काले न पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed