{"_id":"60e1ef9f8ebc3e549a4943c0","slug":"hathras-we-have-lost-the-election-do-not-dare-guddu-sadabad-news-ali267268517","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हम चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : गुड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हम चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं : गुड्डू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हार के बाद रविवार को मथुरा रोड स्थित सौरव वाटिका में रालोद नेताओं ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्य व पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष रालोद गुड्डू चौधरी ने कहा कि हाथरस जनपद के समस्त मतदाताओं, जिन्होंने जिला पंचायत सदस्य चुने थे और जिनकी आस्था समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की जिपं अध्यक्ष पद की संयुक्त प्रत्याशी शशी चौधरी में थी, उन्हें हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। हम चुनाव हारें हैं, लेकिन हिम्मत नहीं, लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हम चुनाव सच्चाई व ईमानदारी के साथ लड़े। कुछ लालची व स्वार्थी लोग वर्तमान सरकारों में सत्ता का सहारा लेकर इस हाथरस जिले को पिछले कई सालों से लूटते चले आ रहे हैं। हम बहुत जल्द ही वापसी करेंगे। गुड्डू चौधरी ने मतदाताओं और 11 सदस्यों से कहा कि आप लोगों ने जो साहस व हिम्मत दी है, उसके वह तहे दिल से आभारी हैं। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि सत्ता की हनक से जीत हासिल करना कोई जीत नहीं है। जनभावना के साथ हुए खिलवाड़ का बदला लोग विधानसभा चुनाव में लेंगे।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह ठेनुआं, रामेश्वर पहलवान, ईशान चौधरी, एसपी सिंह सेंगर, विपिन यादव, उम्मेद सिंह प्रधान, मनोज बघेल, हरिभजन प्रधान, सुरेंद्र सिंह, हितेंद्र गुड्डू, पवन प्रधान, महाराज सिंह, रनवीर सिंह, विनोद गुड्डू, सुरेशचंद्र सीओ, जीवनलाल पहलवान, रामवीर सिंह, चरण सिंह महाशय, केशव चौधरी, महीपाल सिंह, संजय सिंह, रामसहाय चौधरी, कुंजिल सिंह एडवोकेट, दीपू चौधरी आदि मौजूद रहे।