{"_id":"62950589e74d4d271410aa6f","slug":"hathras-water-shortage-in-ward-number-22-most-of-the-hand-pumps-are-bad-hathras-news-ali292763192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वार्ड नंबर 22 में पानी की किल्लत, अधिकांश हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वार्ड नंबर 22 में पानी की किल्लत, अधिकांश हैंडपंप खराब
विज्ञापन
पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड नंबर 22 के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के कई इलाकों में करीब तीन हजार लोग भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 22 में अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत कई इलाकों में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां पाइप लाइन डाल दी है, वहां मुख्य लाइन से जोड़ी नहीं गई है। सोमवार को पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
शहर के वार्ड नंबर 22 के होली गली, चमन गली, रेवाड़पुरा, तबेला, सरक्यूलर रोड, खातीखाना आदि इलाकों में आबादी के हिसाब से 21 हैंडपंप लगे हैं। जिनमें 15 हैंडपंप खराब हैं। कुछ की मरम्मत होनी है और कुछ का रिबोर। अमृत योजना के तहत अधिकांश इलाकों में अभी तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। लोग पानी के लिए परेशान हैं।
अधिकांश हैडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन भी डाली नहीं गई है। इस कारण गर्मी में पानी की किल्लत बनी हुई है। विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान दें। ताकि लोगों को राहत मिले। -प्रमोद उर्फ पप्पू ।
विज्ञापन
गर्मी में पानी की ज्यादा जरूरत है। इन दिनों काफी हैंडपंप खराब हालत में है। पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पालिका व जलनिगम समस्या पर ध्यान दें। -सचिन वर्मा।
वार्ड में वर्तमान में जल संकट के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। कई हैंडपंप खराब हैं। समय रहते हैंडपंप की मरम्मत कराई जाए। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली जाएं। शानू शर्मा।
वार्ड में वर्तमान में 21 हैंडपंप हैं। जिसमें मात्र छह हैंडपंप सही हैं। अमृत योजना के तहत वार्ड में अभी कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जहां डाल दी है, उसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण पानी की किल्लत बनी हुई है। प्रमोद शर्मा सभासद।
- शहर में जो हैंडपंप खराब पड़े हैं। उन्हें ठीक कराया जा रहा है। अमृत योजना के तहत जहां पाइप लाइन नहीं डाली गई है। वहां पाइप लाइन डाली जा रही हैं। पानी की किल्लत भी दूर कराई जा रही है।
सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान, हाथरस।