फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Waiting for beautification of eight roads

हाथरस: आठ सड़कों के सौदर्यीकरण का इंतजार बाकी

Sun, 29 Nov 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Waiting for beautification of eight roads
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़कों के सौंदर्यीकरण का इंतजार है। जिले के अधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे प्रस्ताव में अड़चन आ रही हैं। इस कारण अभी तक सड़कों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिल सकी है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा यातायात को सुगम बनाने के लिए हाथरस सहित प्रदेशभर में नई सड़कें बनाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में 1,265 किलोमीटर सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ हाथरस की आठ सड़कों का भी कायाकल्प होना है, जिनकी लंबाई करीब 80 किलोमीटर है।
विज्ञापन

अफसरों ने सड़कों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। शासन से प्रस्ताव दिल्ली पहुंच गया है। खास बात यह है कि इन सड़कों की देखभाल का जिम्मा 10 साल तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों के पास रहेगा। पांच साल बाद पेचवर्क का काम होगा। उसके बाद यह सड़कें प्रदेश सरकार के सुपुर्द की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के सौंदर्यीकरण में आ रही शंकाएं
हाथरस। सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र में कुरसंडा मई नौ किलोमीटर, बल्देव मई खंदौली से 14 किलोमीटर, गढ़ी गुमानी से बासवंती 18 किलोमीटर, महरारा होते हुए नवलपुर तक पांच किलोमीटर, बरामई से झगरार तक पांच किलोमीटर, सादाबाद-जलेसर रोड से सुल्तानपुर-लोधई रोड तक पांच किलोमीटर का निर्माण होना है। हाथरस-कैलोरा चौराहा बरवाना मार्ग पर 16 किलोमीटर, सासनी से इगलास मार्ग पर छह किलोमीटर सड़कें बनाई जानी हैं। इन सड़कों के निर्माण में शंकाएं आ रही हैं। इनको दूर किया जा रहा है। पीएमजेएसवाई के एई आरके गौतम का कहना है कि निर्माण में शंकाएं आ रही हैं। उनको दूर किया जा रहा है। करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed