फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vordby turned out to be corona infected, caring for patients in Kovid 1

हाथरस: कोविड 1 में मरीजों की देखभाल करने वाला वॉर्डबाय निकला कोरोना संक्रमित

Mon, 22 Jun 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vordby turned out to be corona infected, caring for patients in Kovid 1
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे के कोविड-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए ड्यूटी कर रहा एक वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित निकला है। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि इसकी ड्यूटी पिछली शिफ्ट में थी। ड्यूटी करने के बाद यह होम क्वारंटीन था।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-1 हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों की देखभाल करने वाले स्टॉफ की शिफ्ट ड्यूटी खत्म होने के बाद में उनके जांच के लिए सैंपल भेजे जाते हैं। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाथरस के नवीपुर निवासी वार्ड बॉय की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में संक्रमितों की देखभाल व उपचार कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल पैदा हो गयी है।
विज्ञापन

मुरसान के कोविड-1 में यह पहला मामला सामने आया है। युवक की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटीन कर दिया गया है। वार्ड बॉय के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कोविड-1 हॉस्पिटल में मरीजों की देखभाल व उपचार करने वाले स्वास्थ्य कर्मी भी सतर्कता बरतने लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed