फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers reached collectorate in favor of suspended teacher

हाथरस : निलंबित शिक्षक के पक्ष में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers reached collectorate in favor of suspended teacher
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के प्राथमिक विद्यालय नगला बिहारी के निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक सिद्धार्थ कुमार के पक्ष में काफी ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षक को षड्यंत्र के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और निलंबन को वापस लेने की भी मांग उठाई।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर नगला बिहारी के प्राइमरी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई को लेकर कुछ लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को निलंबित शिक्षक के पक्ष में ग्राम पंचायत कछपुरा के गांव नगला बिहारी के अभिभावक, ग्रामवासी, एसएमसी अध्यक्ष एवं प्रधान व अन्य लोगों कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षक का निलंबन संबंधी आदेश वापस लेने एवं दोषियों के खिलाफ कठोर एवं आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed