{"_id":"61aa5c16bb939e3cb517e89b","slug":"hathras-villagers-protested-by-blocking-the-road-for-not-registering-the-report-sikandhra-rahu-news-ali279682866","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते भाजपा नेता बृजेश चौहान, सीओ सुरेन्द्र सिंह।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गांव बघराया निवासी लापता विवाहिता प्रकरण में हत्या की आशंका का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहे पर शनिवार को जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, सीओ सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर तीन दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवा दिया।
बता दें कि गांव बघराया की एक युवती की शादी सात माह पूर्व थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हुई थी। युवती ससुराल से एक दिन पूर्व लापता हो गई। ससुराल वालों ने कोतवाली में आकर युवती की हत्या की आशंका जताई तथा अभियोग पंजीकृत करने की कहा। लेकिन, कोतवाल उन्हें गुमशुदगी दर्ज कराने को कहने लगे।
इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कैलौरा चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर भाजपा नेता बृजेश चौहान मौके पर गए और ग्रामीणों को समझाया। चौहान के आग्रह पर कोतवाली में ग्रामीणों के अनुसार तहरीर दी गई। पुलिस ने आश्वस्त किया कि तीन दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।