फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers protested against digging the drain

हाथरस : ग्रामीणों ने किया नाली खोदने का विरोध

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

थाना दिवस पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने कोतवाली पर आकर प्रदर्शन किया है। शनिवार को गांव मुबारिकपुर कपसिया के दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण कोतवाली पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान करने एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Hathras: Villagers protested against digging the drain

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

शनिवार को थाना दिवस पर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर कपसिया के दर्जनों महिला पुरुषों एकत्रित होकर रास्ते में जबरिया नाली खोदने का आरोप लगाते हुए दो नामजदों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। थाना दिवस पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने कोतवाली पर आकर प्रदर्शन किया है।
शनिवार को गांव मुबारिकपुर कपसिया के दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण कोतवाली पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के दो नामजद रास्ते में पड़ी मिट्टी को खोद कर नाली बनाना रहे है।
विज्ञापन

नाली बनाने से कई किसानों को खेत पर जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इसका विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान करने एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed