{"_id":"601d944f8ebc3ed285261fac","slug":"hathras-villagers-protest-against-demand-for-booth-replacement-hathras-news-ali255524533","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बूथ बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बूथ बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना
विज्ञापन
हाथरस : नगला फत्ता में मतदान बूथ बनाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देते लोग
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील सादाबाद के गांव नगला फत्ता के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव का बूथ तीन किलोमीटर दूर है। महिलाओं और बुजुर्गों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वहां जाना पड़ता है। धरने के दौरान ग्रामीणों के हाथों में बूथ बदलने की मांग लिखी तख्तियां थामे हुए थे। हंगामे के अंदेशे के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
नगला फत्ता के ग्रामीण शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। भीड़ के पहुंचने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को डीएम के चेंबर के बाहर ही रोक दिया। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम के कार्यालय के बाहर ही तिरपाल विछाकर धरना शुरू कर दिया। डीएम ने कुछ ग्रामीणों को समस्या सुनने के लिए अंदर बुलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि उनको मतदान करने के लिए तीन किमी दूर गांव करसौरा जाना पड़ता है। बीच में गंदा नाला भी पड़ता है। ग्रामीणों ने जंजरिया व प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला फत्ता में मतदान स्थल बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इससे बुजुर्गों और महिलाओं को काफी राहत रहेगी। डीएम ने ग्रामीणों को नजदीक में ही बूथ बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।