फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers oppose survey in Nagla vaccine

हाथरस : नगला टीका में सर्वे का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers oppose survey in Nagla vaccine
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में निगरानी समितियों के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे कर सर्दी और बुखार के मरीजों का डेटा तैयार किया जा रहा है। इन मरीजों को प्रशासन की ओर से दवा की किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस सर्वे का मंगलवार को नगला टीका में विरोध किया गया। लोगों ने सर्वे के दौरान ब्योरा उपब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया। सूचना पर प्रभारी अधिकारी (ओसी कलेक्ट्रेट विजय शर्मा, ईओ डॉ. विवेकानंद सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर सर्वे का पूरा कराया।
जिले में इन-दिनों निगरानी समितियों के सदस्यों के माध्यम से डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी , बुखार, जुकाम आदि के मरीजों की पड़ताल की जा रही है। वहीं लोगों का तापमान भी जांचा जा रहा है। इस क्रम में नगला टीका में निगरानी समिति के सदस्य पहुंचे और उन्होंने लोगों से अपना चेकअप कराने व अन्य डिटेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां मौजूद लोगों ने टीम का विरोध किया और जांच कराने से इंकार दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना टीम ने ओसी कलेक्ट्रेट व ईओ को दी। सूचना पर ओसी कलेक्ट्रेट, ईओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए और मामले की पूरी जानकारी ली। लोगों ने टीके से होने वाले नुकसान व अन्य के बारे में बातें बताईं। इस पर अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर टीके से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी अपना चेकअप कराया और डिटेल उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed