फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers indecency of village head doing the work of MNREGA

हाथरस: मनरेगा का कार्य करा रहे ग्राम प्रधान से ग्रामीणों ने की अभद्रता

Thu, 04 Jun 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers indecency of village head doing the work of MNREGA
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के नगला गोपी की पंचायत के गांव सरूआ में मनरेगा का कार्य कर रहे लोगों से गांव के ही लोगों ने झगड़ा कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान से भी ग्रामीणों ने गाली गलौज व अभद्रता की है। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गयी है।
राजकुमार प्रधान निवासी नगला गोपी मुरसान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने ग्राम पंचायत के गांव सरूआ में विजय के खेत से चरागाह तक परिक्रमा मार्ग पर मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी डलवाने का कार्य करा रहा था। उसी दौरान गांव के एक ही परिवार के 3 लोगों ने कार्य को रुकवा दिया और लेबर के साथ गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

यह बात जब ग्राम रोजगार सेवक रविंद्र सिंह ने फोन पर ग्राम प्रधान को बताई तो ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान राजकुमार का आरोप है कि जब उन्होंने कार्य रोकने वाले तीनों लोगों से कार्य रोकने की बजह पूछी तो वह लोग उनके ऊपर फावड़ा लेकर हमलावर हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने मामले को शांत कराया। ग्राम प्रधान ने कार्य रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed