{"_id":"5fff42868ebc3e31d332efd7","slug":"hathras-villagers-caught-two-people-taking-animals-stolen-bike-recovered-sikandhra-rahu-news-ali2536816177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पशु चोरी कर ले जा रहे दो लोग ग्रामीणों ने पकड़े, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पशु चोरी कर ले जा रहे दो लोग ग्रामीणों ने पकड़े, बाइक बरामद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एटा रोड स्थित गांव बरई शाहपुर में बदमाशों ने मंगलवार की रात को तीन भैंसें चोरी कर लीं। ग्रामीणों को समय रहते इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने पीछा किया और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस पर पकड़ी गई मेटाडोर को छोड़ने का आरोप लगाकर काफी देर तक कोतवाली का घेराव किया। पुलिस को रजबहे की पटरी पर पड़ी एक बाइक मिली। संभावना है कि यह बाइक आरोपियों की हो सकती है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
बता दें कि गांव में मंगलवार को आधी रात के बाद ग्रामीणों ने जब कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो वह जाग गए। देखा कि तीन भैंसें चोरी कर ली गई हैं। रात में ही ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो मुगलगढ़ी रजबहे के पास से दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इन चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भी छानबीन के बाद रजबहे की पटरी से एक बाइक को बरामद कर लिया।
सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक मेटाडोर में चोर तीन भैंस ले गए, जबकि दूसरी मेटाडोर को पुलिस ने छोड़ दिया। उन्हें शक है कि कहीं पुलिस पकड़े गए बाकी दो आरोपियों को भी न छोड़ दे। ग्रामीण काफी देर तक कोतवाली को घेरे रहे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।