फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers accuse Pradhan of taking money in the name of providing housing

हाथरस : ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाया आवास दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप

Sat, 30 Jan 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers accuse Pradhan of taking money in the name of providing housing
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बर्द्धवारी का गांव नगला भाऊ के लोगों ने प्रधान पर आवास दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रधान ने पेंशन बनवाने के नाम पर भी रुपये लिए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास के नाम पर सिर्फ लकीर पीटी जा रही है। गलियों में जलभराव रहता है। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी होती है। लोग घरों के आगे से बाल्टियों में भरकर पानी फेंकते हैं। गांव की बुजुर्ग व विधवा महिलाएं पेंशन के लिए लगातार प्रधान के पास व कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं ।
विज्ञापन

द्रोपदी, प्रेमवती सहित कई महिलाओं ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से प्रधान ने पेंशन बनवाने के नाम पर पांच सौ रुपये लिए थे। लेकिन अभी तक पेंशन नहीं आई। हुकुम सिंह व भिक्की ने प्रधान पर आवास दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। प्रधान शिशुपाल चौधरी का कहना है कि मुझ पर लगाए गए आरोप गलत हैं। अगर किसी ग्रामीण को कोई समस्या है तो मुझसे बात करे। समस्या का समाधान करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed