{"_id":"613a58618ebc3eb62579f259","slug":"hathras-village-panchayats-declared-odf-plus-will-be-honored-by-october-two-hathras-news-ali2727620124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो अक्तूबर तक ओडीएफ प्लस घोषित ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो अक्तूबर तक ओडीएफ प्लस घोषित ग्राम पंचायतें होंगी सम्मानित
विज्ञापन
सेमीनार में शामिल ग्राम प्रधान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के अंतर्गत जनपद के सभी सचिव, ग्राम प्रधान, सहायक विकास अधिकारी, नामित अवर अभियंता व खंड विकास अधिकारी की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि दो अक्तूबर तक ओडीएफ प्लस घोषित होने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी गोवर्धन दास जैन ने प्रधान पद के कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन एवं पंचायत राज विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम पंचायत विकास योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, केंद्रीय वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्य के विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जो ग्राम पंचायत 2 अक्तूबर 2021 तक अपने ग्राम में बेहतर कार्य करते हुए ओडीएफ प्लस घोषित करेगी, उसको जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई एवं खेल के मैदान विकसित करने की अपील की।