फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Village head should develop village panchayats with full dedication

हाथरस : ग्राम प्रधान पूरे मनोयोग से करें ग्राम पंचायतों का विकास

Fri, 24 Sep 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Village head should develop village panchayats with full dedication
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन और एडीओ (पंचायत) देवेंद्र गौतम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत मई, वेदई, कजरौठी और जारऊ के ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की।
डीपीआरओ जीडी जैन ने नये प्रधानों को उनके दायित्व का निर्वहन करने एवं ग्राम प्रधानों के अधिकार एवं वर्तमान में चल रही योजनाओं के विषय और ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम विकास योजना, टाइड एवं अनटाइड फंड, ग्राम पंचायतों का सतत विकास, केंद्र एवं राज्य वित्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए उनके कार्य प्रारंभ में ही इस तरह का प्रशिक्षण संपूर्ण ग्राम के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सभी प्रधानों को पूर्ण मनोयोग से अपनी ग्राम पंचायतों का विकास करने और सभी प्रधानों का पूर्ण रूप से सहयोग का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आए प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रशिक्षक सीमा चौधरी एवं राम प्रकाश सिंह चौहान, स्वच्छता प्रबंधन प्रमुख राहुल सिंह व जिला पंचायत परियोजना निदेशक गौरव जैन ने भी जानकारी दी। अंत में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी ने प्रशिक्षण में सहभागिता के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर अवनीश गौतम, मुकेश कुमार, हरीदास, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed