फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Video of uproar at Kovid Hospital in Sikanderrau goes viral

हाथरस: सिकंदराराऊ के कोविड अस्पताल में हंगामे का वीडियो वायरल

Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Video of uproar at Kovid Hospital in Sikanderrau goes viral
हाथरस: सिकंदराराऊ के कोविड वन अस्पताल में बदइंतजामी पर हंगामे की वीडियो फुटेज। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड पर हाल ही में कोविड वन अस्पताल बनाए गए जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के हंगामे का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। वीडियो में मरीज दो दिन से खाना नहीं मिलने, पानी की कमी और एकमात्र शौचालय होने को लेकर हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस हॉस्पिटल में कारोना संक्रमित करीब दस मरीज भर्ती हैं। मरीजों का आरोप है कि उनको यहां आए दो दिन हो गए, लेकिन खाना तक नहीं मिला है। शनिवार और रविवार को जो खाना आया, उसमें भी गंध आ रही थी, इसलिए उसे वापस कर दिया गया। मरीजों का कहना था कि यहां पर पानी की भी व्यवस्था नहीं है। एक ही शौचालय चालू है। इसमें भी पानी नहीं आ रहा है। दो दिन से कोई कर्मचारी नहीं है। एक बड़े हॉल में सभी मरीजों को रखा जा रहा है। बाथरूम चालू नहीं है। वीडियो वायरल होते ही जिले प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएचसी के डॉक्टर और एसडीएम विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंच गए। वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। एसडीएम ने उनको आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कर दी जाएंगी। हॉस्पिटल के संचालक विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हॉस्पिटल में कई शौचालय हैं और पानी के लिए सबमर्सिबल लगी हुई हैं, लेकिन कर्मचारियों का इंतजाम तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को ही करना है। दहशत के मारे निजी कर्मचारी हॉस्पिटल में जाने से स्पष्ट मना कर रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर बनाए गए केजीएन कॉलेज में जिस तरह खाने की व्यवस्था दुरुस्त थी, उसी व्यवस्था को यहां अमल में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed