फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vicious crook arrested with stolen bike

हाथरस : चोरी की बाइक सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vicious crook arrested with stolen bike
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बिर्रा रजबहे की पुलिया के निकट से एक शातिर बदमाश को चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस व पीली धातु की चेन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि वह कस्बा के चौकी इंजार्च विपिन यादव के साथ शुक्रवार की सुबह गश्त पर थे। इस दौरान विजयगढ़ रोड स्थित बिर्रा रजबहे की पुलिया के निकट एक व्यक्ति पुलिस को देखकर बाइक लेकर लौटने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू पुत्र कालीचरण निवासी लालगढ़ी बताया है। तलाशी में आरोपी के कब्जे से पीली धातु की चेन, चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगरा, अलीगढ़, हाथरस गेट, विजयगढ़ और मुरसान आदि थानों में संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed