फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: VHP expresses protest over killing of saints, demands action

हाथरस: संतों की हत्या पर विहिप ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

Wed, 22 Apr 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: VHP expresses protest over killing of saints, demands action
हाथरस: विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पालघर हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में संतों की नृशंस हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा है कि सामूहिक रूप से नृशंस हत्या करने वालों को फांसी देना सुनिश्चित किया जाए। हिंदू धर्म विरोधी हिंदू संस्कृति को समाप्त करने वाली तथा भगवा विरोधी महाराष्ट्र सरकार को अविलंब बर्खास्त किया जाए। पुलिस भी इस नृशंस हत्या में शामिल होने की आशंका है, इसलिए विभागीय जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए। निर्दोष संतों की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की जाए। भारत के सभी साधु-संतों एवं मठ मंदिरों की जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई की जाए, नहीं तो विहिप सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, मनोज सिसौदिया, कैलाश कूलवाल, मनोज वार्ष्णेय, चौधरी रमेशचंद्र, पदम कुमार, नरेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed