फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Verification of booths will start from 23, will become Panna Pramukh

हाथरस : 23 से शुरू होगा बूथों का सत्यापन, बनेंगे पन्ना प्रमुख

Fri, 20 Aug 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Verification of booths will start from 23, will become Panna Pramukh
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र हाथरस के प्रभारी और संयोजक, शक्ति केंद्रों के संयोजक और प्रभारी, बूथ सत्यापन अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष और प्रभारी की बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थे। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि खंडेलवाल ने कहा कि 23 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के किसी एक शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ सत्यापन का विधिवत शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के सभी बूथ सत्यापन अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके बाद सभी बूथ सत्यापन अधिकारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों के बूथों की बैठक करके बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन करेंगे और इसकी रिपोर्ट एक सितंबर से पहले मंडल अध्यक्षों के पास जमा करेंगे। एक से सात सितंबर तक मंडल अध्यक्ष बूथ समितियों का पुन: परीक्षण करेंगे। आठ सितंबर से पहले सभी मंडल अध्यक्ष बूथ समितियों का ब्योरा जिला कार्यालय पर जमा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले पर पुन: बूथ समितियों को व्यवस्थित किया जाएगा। 15 सितंबर को सभी बूथ समितियों का ब्योरा प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा। मतदाता सूची आते ही पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पन्ना प्रमुखों का मंडलों पर सम्मेलन होगा। पीएम के मन की बात कार्यक्रम के दिन सुबह 10 बजे बूथ समिति की बैठक होगी। सुबह 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम को सभी पदाधिकारी एक साथ बैठकर सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव सक्रिय कार्यकर्ताओं के बिना नहीं जीता जा सकता। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि पूर्ण मनोयोग से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आचार्य, डौली माहौर, आशीष शर्मा, भूरा पहलवान, प्रेम सिंह कुशवाहा, अविनाश तिवारी, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, श्वेता दिवाकर, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, शरद माहेश्वरी, प्रमोद सेंगर, दुर्गेश नंदिनी, डॉ. एसपीएस चौहान, राजेश सिंह गुड्डू, पवन रावत, विष्णु बघेल, सचिन वर्मा, कुशलपाल सिंह पौरुष, सुनीता वर्मा, रत्नेश चटर्जी, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, प्रवीन वर्मा, नीरेश कुमार सिंह, अशोक गोला, महेशचंद्र वर्मा, रामवीर माहौर, शालिनी पाठक, सुचेता जॉन, राजकुमारी चौहान, मोहित शर्मा, बबिता वर्मा, योगेंद्र सिंह, विवेक रावत, जितेंद्र वार्ष्णेय, भोला सिंह रावत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed