फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vehicles engaged in assembly elections will soon be paid

हाथरस : विधानसभा चुनाव में लगे वाहनों का जल्द होगा भुगतान

Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vehicles engaged in assembly elections will soon be paid
हाथरस : वाहन स्वामियों के साथ बैठक करतीं एआरटीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लगे वाहनों के स्वामियों को उनका भुगतान जल्द किया जाएगा। सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में लगे शिविर में बड़ी संख्या में वाहन स्वामी पहुंचे। उन्होंने वाहनों से संबधित कागजात एआरटीओ को सौंपे। अब इन कागजातों को जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। उसके बाद इनके खाते में राशि हस्तांतरित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने और जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के भ्रमण के लिए परिवहन विभाग ने करीब 400 वाहनों का अधिग्रहण किया था। इन वाहन स्वामियों को अभी तक चुनाव ड्यूटी का भुगतान नहीं मिला है। सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में लगे शिविर में वाहन स्वामी अपने वाहनों की लॉग बुक, बैंक खाते का ब्योरा आदि प्रपत्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बाकी वाहन स्वामियों से भी जल्द से जल्द इन प्रपत्रों को जमा करने के लिए कहा गया है। इसके बाद सभी वाहन स्वामियों के कागजातों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन के स्तर से वाहन स्वामियों के खाते में भुगतान की राशि अंतरित की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि शिविर में कुछ वाहन स्वामियों ने अपने प्रपत्र जमा कर दिए हैं। बाकी वाहन स्वामी जल्द जमा कर दें, ताकि भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed