{"_id":"6195484949e56d492a6bf5ff","slug":"hathras-vehicle-collided-with-bike-police-personnel-died-hathras-news-ali2783968169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर ठूलई के निकट बुधवार की देर शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में महावीर सिंह (30 वर्ष) निवासी नगला खजूरी इटावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात था।
इस समय वह सिकंदराराऊ में रह रहा था। वह बुधवार की शाम को पुलिस लाइन से सिकंदराराऊ जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद