फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ved Bhagwan's procession will not go out due to Corona period

हाथरस: कोरोना काल के चलते नहीं निकलेगी वेदभगवान की शोभायात्रा

Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ved Bhagwan's procession will not go out due to Corona period
हाथरस: मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर स्थित वेद भगवान शिविर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते इस बार वेदभगवान की शोभायात्रा नहीं निकलेगी। कामेश्वर मंदिर पर प्रतीकात्मक पूजन के साथ वेदभगवान को किला परिसर स्थित शिविर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विराजमान किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी को परावर्तन यात्रा के साथ वेद भगवान की वापसी होगी।
उल्लेखनीय है कि मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत गणेश चतुर्थी को वेदभगवान की शोभायात्रा के साथ होती थी। इस बार कोरोना काल के चलते सार्वजनिक आयोजनों पर विराम लगा हुआ है। इस कारण वेद भगवान का कामेश्वर मंदिर में प्रतीकात्मक पूजन किया जाएगा। इसके बाद वेद भगवान किला परिसर स्थित शिविर में पहुंचेंगे। शाम को साढ़े चार बजे विप्रजनों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद अनंत चतुर्दशी को परावर्तन यात्रा के साथ वेदभगवान की वापसी होगी। यह जानकारी अध्यक्ष जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी और महामंत्री जयंशकर पाराशर ने दी।
विज्ञापन

आधे शिविर में रहेगी पीएसी
हाथरस। किला परिसर में बने वेदभगवान शिविर में वर्तमान में पीएस के जवान रह रहे हैं। इस संदर्भ में समिति के पदाधिकारी डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से बीते दिनों मिले थे। उसके बाद एसडीएम व अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यह तय हुआ है कि आधे हिस्से में पीएसी के जवान रहेंगे। सिंहासन के स्थान को खाली कर दिया जाए, जिससे वहां पूजा-अर्चना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed