फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: VCB repaired, electricity stalled for four hours

हाथरस : वीसीबी की हुई मरम्मत, चार घंटे ठप रही बिजली

Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: VCB repaired, electricity stalled for four hours
हाथरस : नवीपुर बिजलीघर पर मशीन की मरम्मत करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शहर के नवीपुर कलां विद्युत उपकेंद्र पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स (वीसीबी) की मरम्मत का काम किया गया। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करीब एक हजार घरों में बिजली गुल रही। अन्य विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में भी फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों का कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों में गुस्सा है।
उल्लेखनीय है आए-दिन मौसम करवट बदल रहा है। उमसभरी गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजली की जर्जर लाइनें भी धोखा दे रही हैं। बिजली सिस्टम भी ओवरलोड हो रहा है। रविवार को शहर के नवीपुर बिजलीघर पर वीसीबी की मरम्मत का काम किया गया। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नवीपुर कलां व विभवनगर क्षेत्र के एक हजार घरों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वहीं ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप, सोखना, सलेमपुर, नगला रति आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पवन वर्मा का कहना है कि नवीपुर विद्युत उपकेंद्र पर वीसीबी की मरम्मत का काम किया गया। इस कारण कुछ समय आपूर्ति प्रभावित रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। विभाग बिजली आपूर्ति सुचारु करने पर ध्यान दे।
-राजू
गर्मी में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए-दिन कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अधिकारी जर्जर लाइनों को बदलवाएं।
-डब्बू
बिजली आज के समय में बहुत जरूरी हो गई है। इसके बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-रामप्रकाश
शहर में जर्जर लाइनों को बदला जाए, ताकि पर्याप्त बिजली मिल सके। लाइनों में आए-दिन आग लगती है। इस कारण बिजली काफी काफी देर के लिए गुल हो जाती है।
-अवधेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed