फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Valmiki Jayanti celebrated with pomp, honored the people of the society

हाथरस : धूमधाम से मनाई वाल्मीकि जयंती, समाज के लोगों को किया सम्मानित

Thu, 21 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Valmiki Jayanti celebrated with pomp, honored the people of the society
वाल्मीकि जयंती के मौके पर सम्मान समारोह में मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सांस? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ार चौराहा सादाबाद स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में बुधवार को संत श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कालेज परिसर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाल्मीकि समाज के लगभग दो हजार महिला-पुरुषों को अंग वस्त्र प्रदान कर पगड़ी व पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने महर्षि वाल्मीकि के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, प्रीती चौधरी, अशोक चौधरी, रामहरि चाहर आदि का आयोजक कॉलेज चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम द्वारा पगड़ी बांधकर व पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के महानतम महाकाव्य रामायण के लेखक के रूप में जाना जाता है। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि सर्व समाज का हित भाजपा सरकार में निहित है। वाल्मीकि समाज के लोगों के हित में भी सरकार कार्य कर रही है। कहा कि, वह हर बुधवार को सर्किल गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से दो बजे तक उपलब्ध रहेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर समाज के सबसे शोषित वर्ग को सम्मानित करते हुए उन्हें गर्व हो रहा है। आज वाल्मीकि समाज के अधिकांश लोग पीएम की प्राथमिकता वाले स्वच्छता अभियान को गति देकर आम जनमानस को स्वच्छ वातावरण देकर सही मायनों में जीवन प्रदान कर रहे हैं। मुरसान से आए सुधीर वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस जिले में आज तक किसी ने वाल्मीकि समाज को इस तरह का सम्मान देने का काम नहीं किया है।
धर्मेंद्र गौतम द्वारा समाज का जो सम्मान किया गया है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेलाल वाल्मीकि ने की। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश वाल्मीकि, उदय वाल्मीक, नरेश वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, अगनलाल वाल्मीकि, सावित्री देवी, शारदा वाल्मीकि, रामबाबू वाल्मीकि आदि सहित समाज के करीब दो हजार लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर आरबी गौतम, योगेश गौतम, अनिका गौतम, आरती गौतम, सुधीर गर्ग, यश गौतम, अनुज गौतम, जीपी गौतम, हर्षित गौतम, हेमंत गौतम, दिलीप कुमार सोनी, अखिलेश कुमार, डायरेक्टर पीयूष जैन, पवन कुमार गुप्ता, रिंकू कुमार, प्रवीन कुमार, नारायण शर्मा, रूपेंद्र सिंह नंबरदार, महाराज सिंह प्रधान, ओमवीर प्रधान, चंद्रपाल सिंह गुड्डू चौधरी, लक्ष्मण प्रधान, राजकुमार प्रधान, हंवीर सिंह प्रधान, उपवेंद्र चौधरी, डॉ पूरन सिंह, तेजवीर सिंह, सत्तो फौजी, विपिन अग्रवाल, अजय चौधरी, सुभाष उर्फ वंशीवाला, महेशचंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed