{"_id":"62586502d913894c5805af29","slug":"hathras-vaisakhi-celebrated-with-pomp-took-out-prabhat-pheri-hathras-news-ali2892985173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से मनाई वैसाखी, निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से मनाई वैसाखी, निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
हाथरस : महावीर स्वामी शोभायात्रा का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष व ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब में बृहस्पतिवार को वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए गुरुद्वारा पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर में गुरु साहिब की अरदास के बाद अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, ज्ञानी नानक सिंह ने शबद कीर्तन करके गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर परवीन कौर, गोलू कौर ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के समाजसेवी तजवंत कालरा का सहयोग सराहनीय रहा।
इस मौके पर सरदार त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह, पन्ना सिंह, रंजीत सिंह, हरवंश सिंह, हरीश आहूजा, श्याम बग्गा, राजू चावला, हरवंश लाल अतरेजा, अरुण मांटे, नरेंद्र ग्रोवर, अविनाश अरोड़ा, सुरेश ग्रोवर, विजय भाटिया, सचिन ग्रोवर, राजेश सिंह, हरवंश सिंह, अश्विनी सूरी, नवीन सबलोक, अनिल गुलाटी, मनोहर लाल आदि थे। संवाद